यह रोनाल्डो व मेसी के साथ खेलने जैसा है: विराट व रोहित के ओपनिंग करने को लेकर आकाश चोपड़ा
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने कहा है, "भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और विराट कोहली को टी20I में ओपनिंग करनी चाहिए और पहले 6 ओवर (पावर प्ले) खेलने चाहिए।" उन्होंने कहा, "वे भारतीय क्रिकेट का दिल और धड़कन हैं। यह (फुटबॉलर) क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के एकसाथ खेलने जैसा है।" कोहली ने 9 टी20I में ओपनिंग की है।