यह लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस नहीं 'लापता गैस' है: LPG की किल्लत की आशंका के बीच अखिलेश
पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण रसोई गैस की किल्लत की आशंकाओं के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है, "आज लोग नौकरी-रोज़गार चाहते हैं...जो लोग नौकरी-रोज़गार नहीं दे पाए...वो आज एलपीजी भी नहीं दे पा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "यूपी के लोगों ने एलपीजी का नया नाम निकाला है...यह लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस नहीं 'लापता गैस' है।"