मैनेजर ने उसका सौदा किया: वायरल गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी पर डायरेक्टर
महाकुंभ-2025 से वायरल हुईं मोनालिसा द्वारा अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से कथित तौर पर शादी करने पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है। मोनालिसा को फिल्म 'डायरी ऑफ मणिपुर' में लीड ऐक्ट्रेस के तौर पर साइन करने वाले सनोज ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "यह लव जिहाद है...और...मेरी ज़िंदगी का सबसे बुरा दिन...मोनालिसा के मैनेजर ने दलाल बनकर...उसका सौदा किया।"