यह लोकतंत्र का काला दिन है: सिसोदिया की गिरफ्तारी पर ‘आप’
सीबीआई द्वारा शराब नीति केस में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किए जाने के बाद 'आप' ने ट्वीट किया है, "लोकतंत्र के लिए काला दिन।" 'आप' ने कहा, "बीजेपी की सीबीआई ने...लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्ज़ी केस में गिरफ्तार किया है।" 'आप' ने इसे 'राजनीतिक द्वेष' बताया है।