यह लोकतंत्र की हत्या है, चुनाव अधिकारी पर मुकदमा हो: चंडीगढ़ मेयर के चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में हुई कथित अनियमितता को लेकर कहा है, "यह लोकतंत्र की हत्या है...हम स्तब्ध हैं।" सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने कहा, "चुनाव अधिकारी ने मतपत्रों से छेड़छाड़ की। उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।" दरअसल, चुनाव अधिकारी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह मतपत्र पर कुछ लिखते दिखे थे।