यह लोकतंत्र की हत्या है: 'मोदी सरनेम' केस में राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर शिवकुमार
गुजरात हाईकोर्ट द्वारा 'मोदी सरनेम' केस में राहुल गांधी की याचिका खारिज करने को लेकर कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा है, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें न्याय नहीं मिला, यह लोकतंत्र की हत्या है।" वहीं, कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा है कि इस फैसले के बाद पार्टी सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है।