यह लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ेंगे: अग्निहोत्री द्वारा ममता को नोटिस भेजने पर बंगाल की मंत्री
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लीगल नोटिस भेजने पर पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने मंगलवार को कहा, "यह लड़ाई तृणमूल कांग्रेस कानूनी तरीके से लड़ेगी।" उन्होंने कहा, "अग्निहोत्री देश के नागरिक हैं और उन्हें कोर्ट जाने का अधिकार है लेकिन ममता मुख्यमंत्री हैं और वह नहीं चाहतीं कि एक फिल्म के चलते समुदाय विभाजित हों।"