यह विराट उत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे: महाकुंभ की शुरुआत पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ आज से प्रयागराज (यूपी) में महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा, "हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े दिव्य अवसर पर मैं श्रद्धालुओं का हृदय से...अभिनंदन करता हूं...यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। यही कामना है।"