यह वक्फ बोर्ड है या भू-माफिया का बोर्ड: 'महाकुंभ वक्फ की ज़मीन पर लग रहा है' दावे पर CM योगी
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के 'महाकुंभ मेला वक्फ की ज़मीन पर लग रहा है' दावे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "प्रयागराज की इस धरती पर हज़ारों वर्षों से कुंभ का आयोजन होता आ रहा है...यह वक्फ बोर्ड है या भू-माफिया का बोर्ड है।"