कैमरन ग्रीन वह खिलाड़ी हैं जो हमें चाहिए थे: उन्हें ₹17.5 करोड़ में खरीदने पर आकाश अंबानी
मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने आईपीएल 2023 की नीलामी में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर कैमरन ग्रीन को ₹17.5 करोड़ में खरीदने पर प्रतिक्रिया दी। आकाश ने कहा, "ग्रीन वह (खिलाड़ी) हैं जिनपर हमारी पिछले 2-3 वर्षों से नज़र थी। ग्रीन वह हैं जो हमें चाहिए थे।" उन्होंने कहा, "हम नीलामी में युवा खिलाड़ियों को ढूंढ रहे थे।"