यह वोट के लिए दिया जा रहा है: आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर अखिलेश यादव
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के एलान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने कहा, "यह (भारत रत्न) सम्मान में नहीं बल्कि वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा है।" वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आडवाणी को सम्मानित करने के फैसले का स्वागत किया है।