यह श्रमिकों की अंतिम पुकार थी जो अंतहीन गुहार से थक गए थे: नोएडा में प्रदर्शन को लेकर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नोएडा में कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "नोएडा की सड़कों पर जो हुआ...वह देश के श्रमिकों की अंतिम पुकार थी। उनकी आवाज़ अनसुनी कर दी गई जो अंतहीन गुहारों से थक चुके थे।" उन्होंने कहा, "उनकी सैलरी जब तक महंगाई के बराबर नहीं होती...यह बेलगाम महंगाई उनका दम घोंट देगी।"