यह शर्मनाक है: कोलकाता केस पर राकेश टिकैत के 'प्रोपेगैंडा' बयान पर बीजेपी
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा कोलकाता में डॉक्टर के रेप-हत्या केस को 'पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ प्रोपेगैंडा' बताए जाने को शर्मनाक कहा है। पूनावाला ने कहा, "टिकैत ने केस को सरकार के खिलाफ षड्यंत्र बताया...क्या सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट इस षड्यंत्र का हिस्सा हैं? बंगाल में सबूत मिटाने की कोशिश हो रही है।"