यह शानदार जीत उनके वर्षों के प्रशिक्षण का नतीजा है: नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम

एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रो में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व चैंपियन भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "यह शानदार जीत उनके समर्पण और वर्षों के प्रशिक्षण का नतीजा है।" इसके अलावा उन्होंने इसी स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर जैवलिन थ्रोअर किशोर जेना को भी बधाई दी।

Load More