यह शानदार है, कोहली का 50वां वनडे शतक अभूतपूर्व है: सौरव गांगुली
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने विराट कोहली के 50वें वनडे शतक को लेकर बुधवार को कहा कि यह शानदार है, उनका 50वां वनडे शतक अभूतपूर्व है। 'क्या आपको लगता है कि यह हमेशा ऐसे ही रहेगा?' पर गांगुली ने कहा, "मुझे नहीं पता, इसका मुकाबला करने में काफी समय लगेगा और उन्होंने अभी तक खत्म नहीं किया है।"