यह षड्यंत्र है: 'डीएम की गाय के इलाज' के लिए 7 पशु चिकित्सक की ड्यूटी लगाए जाने पर डीएम दुबे
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एस.के. तिवारी द्वारा 'डीएम की गाय के इलाज के लिए' 7 पशु चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी लगाने का पत्र वायरल होने पर ज़िलाधिकारी (डीएम) अपूर्वा दुबे ने कहा है, "यह षड्यंत्र है।" बकौल दुबे, अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा कर दूषित मानसिकता से यह पत्र जारी किया गया। उन्होंने तिवारी के निलंबन की सिफारिश की है।