यह स्क्रिप्टेड नहीं था, मैं इसका स्वाद लेना चाहता था: पिच की मिट्टी खाने पर रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद बारबाडोस की पिच की मिट्टी खाने को लेकर कहा है, "कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं था। मैं सहज रूप से ऐसा कर रहा था।" उन्होंने कहा, "उस पिच ने हमें ट्रॉफी दिलाई...मैं इसका स्वाद लेना चाहता था।" उन्होंने आगे कहा, "ये पल खास होते हैं।"