यह संस्कृति का हिस्सा है: अजय राय के 'राफेल पर नींबू मिर्च' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के 'राफेल' लिखा खिलौना विमान दिखाकर दिए गए 'नींबू मिर्च' वाले बयान पर कहा है कि यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने कहा है, "देश में ग्रह प्रवेश हो या कोई भी शुभ कार्य हो उसमें नींबू मिर्च लगाई जाती है, जिससे नज़र ना लगे।"