यह संघर्ष का समय, जेल के ताले टूटेंगे व हमारे नेता छूटेंगे: जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह
दिल्ली शराब नीति केस में ज़मानत मिलने के बाद बुधवार को जेल से बाहर आने पर 'आप' सांसद संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा, "यह संघर्ष का समय है।" उन्होंने कहा, "पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है...हमें पूरा भरोसा है कि...जेल के ताले टूटेंगे और हमारे नेता छूटेंगे।"