यह संविधान को बचाने का चुनाव है: पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा, "यह लोकतंत्र व संविधान को बचाने का चुनाव है...आप जैसे 'बब्बर शेर' कार्यकर्ताओं पर बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है। राहुल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की मुख्य बातों को लोगों तक पहुंचाने को भी कहा है।