यह संविधान विरोधी व लोकतंत्र की हत्या है: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को लेकर सपा नेता मौर्य
केंद्र सरकार द्वारा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर चर्चा के लिए समिति का गठन किए जाने के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे संविधान विरोधी बताते हुए कहा, "यह लोकतंत्र की हत्या कर राजतंत्र स्थापित करने की सरकार की घिनौनी कोशिश है। लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए।"