यह सकारात्मक कदम है: भारत और चीन के बीच सीमा पर गश्त को लेकर बनी सहमति पर जयशंकर
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-चीन सीमा क्षेत्र में एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर गश्त को लेकर दोनों देशों में बनी सहमति को लेकर कहा है, "यह अच्छा और सकारात्मक कदम है।" उन्होंने कहा कि भारत सितंबर 2020 से इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहा है। बकौल जयशंकर, सीमा पर अब पहले की तरह शांति रहेगी।