यह सत्य की जीत है, केजरीवाल भी जल्द जेल से बाहर आएंगे: सिसोदिया की बेल पर संजय सिंह
दिल्ली शराब नीति केस में 'आप' नेता मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को ज़मानत मिलने पर 'आप' सांसद संजय सिंह ने कहा, "यह सत्य की जीत है। इस मामले में कोई सच्चाई/सबूत नहीं है। हमारे नेताओं को जबरन जेल में डाला गया है।" उन्होंने कहा, "मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि (मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल...भी जल्द जेल से बाहर आएंगे।"