यह सत्य की जीत है, अखिलेश के बारे में कुछ नहीं कहना: आज़म को ज़मानत मिलने पर उनकी पत्नी
रामपुर (यूपी) से सपा विधायक आज़म खान को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद उनकी पत्नी तंज़ीम फातिमा ने कहा है, "यह सत्य की जीत है।" अखिलेश यादव द्वारा मदद न करने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं उनके (अखिलेश)
के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती।" बकौल फातिमा, "उन सभी...का शुक्रिया...जिन्होंने मुश्किल समय में हमारा साथ दिया।"