यह सपना सच होने जैसा है: पहला टेस्ट शतक जड़ने पर वेस्टइंडीज़ के केवम हॉज
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वेस्टइंडीज़ के केवम हॉज ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा है। इसे लेकर हॉज ने कहा, "यह सपना सच होने जैसा है। मैं खुश और संतुष्ट हूं। हमारी टीम शानदार स्थिति में है और टीम की मदद करना अच्छा होता है।" हॉज ने 120 रन बनाए।