यह समस्या का समाधान नहीं है: 'फायरिंग के बाद सलमान घर बदलेंगे?' सवाल पर अरबाज़
ऐक्टर अरबाज़ खान ने एक इंटरव्यू में सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग को लेकर बात की है। 'क्या फायरिंग के बाद सलमान व उनका परिवार घर बदलेगा?' सवाल पर अरबाज़ ने कहा है, "आपको लगता है कि घर बदलने से खतरा नहीं है? जगह बदलना समस्या का समाधान नहीं है...ऐसा होता तो हम यह कर चुके होते।"