यह सरकार 100 दिन नहीं चलेगी: झारखंड में BJP वर्कर्स पर वॉटर कैनन को लेकर बाबूलाल
रांची (झारखंड) में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर वॉटरकैनन और आंसू गैस के गोले दागने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "वर्षों बाद आंदोलन को कुचलने का ऐसा तरीका अपनाया गया। यह सरकार की गुंडागर्दी है।" उन्होंने कहा, "इसकी कीमत हेमंत सोरेन को चुकानी होगी क्योंकि सरकार की आयु मुश्किल से 100 दिनों की है।"