यह सरकार का रुख नहीं: युद्ध के बीच सांसद द्वारा पुतिन की हत्या के आह्वान पर वाइट हाउस
वाइट हाउस ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम के उस बयान से दूरी बनाई है जिसमें उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या का आह्वान किया था। लिंडसे ने कहा, "पुतिन की हत्या ही युद्ध खत्म करने का एकमात्र रास्ता है।" वाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी के मुताबिक, "यह अमेरिकी सरकार का रुख नहीं है।"