यह साज़िश भारत सरकार के गृह मंत्रालय में रची गई: 'लाल डायरी' के सवाल पर राजस्थान के सीएम
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकार के 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी राजस्थान आते हैं लाल डायरी की बात करते हैं' सवाल पर कहा है, "यह षड्यंत्र भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंदर हुआ, यहीं डायरी का नाम रखा गया।" उन्होंने कहा, "एक मंत्री थे (राजेंद्र गुढ़ा) उनके साथ मिलकर यह षड्यंत्र बीजेपी नेताओं ने किया।"