यह साथ मिलकर एक बड़ी इंडस्ट्री बनाने का समय है: नॉर्थ व साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर धनुष
ऐक्टर धनुष ने नॉर्थ-साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कहा है कि दुनिया बहुत छोटी होती जा रही है और यह समय सभी को साथ मिलकर एक बड़ी इंडस्ट्री बनाने का है। उन्होंने कहा, "हर फिल्म नैशनल फिल्म बन सकती है...लोग साउथ की फिल्में देखते हैं...हम भी बहुत सी नॉर्थ की फिल्में देखते हैं।" बकौल धनुष, "हम बस भारतीय ऐक्टर्स हैं।"