यह सामान्य प्रक्रिया है, नियम के तहत हुआ है: आनंद मोहन की रिहाई पर बिहार के मुख्य सचिव
बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने गोपालगंज के ज़िलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में दोषी गैंगस्टर आनंद मोहन की रिहाई पर कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया है और नियम के तहत हुआ है। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन की वास्तविक जेल अवधि 15 साल से अधिक रही। गुरुवार को आनंद मोहन सहरसा जेल से रिहा हुआ।