यह साल मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा: ऐक्सीडेंट को याद कर धनश्री वर्मा
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी व डांसर धनश्री वर्मा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने ऐक्सीडेंट को याद करते हुए लिखा, "यह साल मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। ऐक्सीडेंट से आई चोट ने मुझे शारीरिक के साथ-साथ मानसिक दर्द भी दिया।" उन्होंने कहा, "लोगों ने मुझसे आकर कहा कि मैं बदल गई हूं, शांत हो गई हूं।"