यह सिर्फ पैसे और ताकत का खेल है: झारखंड उप-चुनाव में यूपीए उम्मीदवार की हार पर सोरेन

झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में यूपीए के उम्मीदवार बजरंग महतो की हार पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि यह सिर्फ पैसे और ताकत का खेल है। उन्होंने कहा, "सरकार ने अभी काम करना शुरू किया है तो कई चीज़ें ज़मीनी स्तर तक नहीं पहुंची हैं।" बकौल सोरेन, अभी असल मुकाबला बाकी है।

Load More