यह सीक्रेट है, मैं रात में अपनी पत्नी के साथ 'रमी पपलू' के 8-10 गेम खेलता हूं: अदाणी
दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी ने इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में कहा है, "यह सीक्रेट है। जब मैं रात में ऑफिस से अपने घर पहुंचता हूं तो अपनी पत्नी प्रीति के साथ 'रमी पपलू' कार्ड गेम खेलता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "हम 8-10 गेम खेलते हैं और ज़्यादातर वही (पत्नी) जीतती हैं।"