यह सीरियल किलिंग नहीं: बेंगलुरु में रेलवे स्टेशन पर ड्रम के अंदर शव मिलने को लेकर पुलिस
बेंगलुरु के एसएमवीटी रेलवे स्टेशन पर ड्रम के अंदर महिला का शव मिलने के मामले में रेलवे पुलिस ने कहा है कि यह सीरियल किलिंग नहीं व मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है, इससे पहले 4 जनवरी को यशवंतपुर रेलवे स्टेशन और दिसंबर 2022 में मेमू ट्रेन में एक-एक महिला का शव मिला था।