यह सेब की संतरे से तुलना जैसी बात है: शाहरुख-अक्षय की फीस की तुलना पर जैकी भगनानी
ऐक्टर-फिल्ममेकर जैकी भगनानी ने उन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है जिनमें दावा किया गया था कि फिल्म 'पठान' के लिए अभिनेता शाहरुख खान की फीस फिल्म 'कठपुतली' के लिए अभिनेता अक्षय कुमार की फीस से कम थी। बकौल जैकी, एक ऐक्टर की फीस की तुलना दूसरे ऐक्टर के कुल प्रॉफिट से करना सेब की तुलना संतरे से करने जैसा है।