यह स्वीकार्य नहीं है: अहमदाबाद में टेस्ट मैच से पहले पिच को लेकर विवाद पर मार्क वॉ
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्क वॉ ने भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए पिच चुनने में हुई देरी के लिए अहमदाबाद के क्यूरेटर्स की आलोचना की। उन्होंने कहा, "यह स्वीकार्य नहीं है...पता नहीं...आप कैसे नहीं जानते थे मैच किस पिच पर खेला जाएगा।" उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में...महीनों पहले यह तय हो जाता है...ताकि कैमरों व साइड-स्क्रीन के लिए इसे तैयार किया जा सके।"