यह हादसा नहीं हत्या है: MP में चूहे द्वारा काटे जाने के बाद 2 नवजात की मौत पर राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर (एमपी) के सरकारी अस्पताल में चूहों के काटने से 2 नवजात बच्चों की मौत पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, "यह हादसा नहीं सीधी-सीधी हत्या है। घटना इतनी अमानवीय है कि इसे सुनकर ही रूह कांप जाए।" राहुल ने कहा, "अगर नवजातों को सुरक्षा तक नहीं दे सकते...तो सरकार चलाने का क्या हक है?"

Load More