यह हमारी संस्कृति है, शायद आपकी ना हो: पीएम मोदी-पुतिन के गले मिलने पर हो रही आलोचना पर भारत
मॉस्को यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गले लगकर मिलने को लेकर पश्चिमी देशों द्वारा हो रही आलोचना के एक सवाल पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है, "यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है...हो सकता है आपका ना हो।" उन्होंने कहा, "पीएम ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को भी गले लगाया।"