यह हमला सुनियोजित था, मेरी जान भी जा सकती थी: यूपी में काफिले पर हमले को लेकर बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में उनके काफिले पर हुए हमले को लेकर कहा है कि हमला सुनियोजित था। उन्होंने कहा, "ऐसा लग रहा था जैसे जंग का मैदान हो। जिस तरह का हमला था उसमें मेरी या किसी और की जान भी जा सकती थी।" बकौल बालियान, गाड़ियों पर लाठी-डंडों से भी हमला किया गया था।