यह हमारा नव वर्ष नहीं है, हमारा नव वर्ष चैत्र में आता है: बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर
बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने शनिवार को भोपाल (मध्य प्रदेश) में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "यह हमारा नव वर्ष नहीं है, हमारा नव वर्ष चैत्र महीने की प्रतिपदा पर आता है।" उन्होंने कहा, "31 दिसंबर की रात को पीकर सोने वाले प्रात: नहीं देखते हैं।" बकौल ठाकुर, ऐसी पाश्चात्य सभ्यता का अनुकरण करने के संस्कार हमारे नहीं हो सकते।