यह हमारी गलती है, दोबारा ऐसा नहीं होगा: यूएस में विमान का प्लग डोर उड़ने पर बोइंग के सीईओ
बोइंग के सीईओ डेव कैलहुन ने अमेरिका में अलास्का एयरलाइन्स के बोइंग 737-9 मैक्स एयरक्राफ्ट का प्लग डोर आसमान में उड़ने की घटना को उनकी गलती बताई है। कैलहुन ने कहा, "हम विमानन नियामकों के साथ काम कर यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटना दोबारा न हो।" घटना के वक्त विमान में 171 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे।