यह हमारी पाठ्य सामग्री नहीं है: 'आज़ाद कश्मीर' वाले भारत के गलत नक्शे पर बायजू
एडटेक कंपनी बायजू के नाम से भारत के गलत नक्शे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें भारत के नक्शे में 'आज़ाद कश्मीर' दर्शाया गया है। बायजू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह फर्ज़ी तस्वीर है और हमारी पाठ्य सामग्री नहीं है। इसमें हमारा लोगो भी सही नहीं है। हम कभी अपने लोगो के नीचे अंडरलाइन नहीं करते।"