यह हमारी संस्कृति नहीं: राजीव गांधी हत्याकांड मामले के दोषी से स्टालिन की मुलाकात पर राउत
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्याकांड मामले के दोषी ए.जी. पेरारिवलन से मुलाकात की शिवसेना नेता संजय राउत ने आलोचना की है। राउत ने कहा, "अगर मुख्यमंत्री (राजीव गांधी के) हत्यारों को सम्मानित करते हैं...तो...यह हमारी संस्कृति नहीं है।" बकौल राउत, "राजीव गांधी देश के नेता थे जिन्होंने खुद का बलिदान कर दिया था।"