यह हमारे पक्ष में रहा, हम इसे जारी रखेंगे: युद्ध के बीच रूस से तेल खरीदने पर जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने युद्ध के बीच रूस से तेल खरीदने पर कहा है कि भारत-रूस के संबंध 'भारत के पक्ष में' रहे हैं। जयशंकर ने कहा, "अगर इससे मुझे फायदा होता है...तो मैं इसे जारी रखना चाहूंगा।" उन्होंने कहा, "दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल-गैस उपभोक्ता होने के नाते...भारतीय उपभोक्ताओं तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करना...हमारा मौलिक दायित्व है।"