यह हिंदुस्तान है: राहुल को भगवान शिव का फोटोफ्रेम देते मुस्लिम शख्स की तस्वीर पर कांग्रेस
कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक मुस्लिम शख्स उपहार के रूप में राहुल गांधी को भगवान शिव का फोटो फ्रेम देता हुआ दिख रहा है। कांग्रेस ने लिखा, "यह हिंदुस्तान है, जहां हर धर्म का सम्मान है।" कांग्रेस ने बताया कि यह तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ली गई है।