यहां आपको बहुत झूठ बोलना पड़ता है: 'सोशल मीडिया पर क्यों नहीं हैं?' सवाल पर सैफ अली खान
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने शो पर अभिनेता सैफ अली खान से पूछा कि 'वह सोशल मीडिया पर क्यों नहीं हैं?' इस पर अभिनेता ने कहा, "मैंने कोशिश की थी लेकिन मुझे कोई आईडी नहीं मिली।" उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बहुत टेंशन है और यहां आपको बहुत झूठ बोलना पड़ता है और 'मैं जैसा हूं वैसा खुश हूं'।