यहां डीज़ल में पराठे नहीं तले जाते: 'डीज़ल' पराठे के वीडियो में नज़र आए चंडीगढ़ के ढाबे का मालिक

'डीज़ल' पराठे के वायरल वीडियो में दिखे चंडीगढ़ के ढाबे के मालिक चन्नी सिंह ने कहा है कि उनके यहां डीज़ल में पराठे नहीं तले जाते हैं। उन्होंने कहा, "वीडियो बनाने वाले व्लॉगर ने उसे डिलीट कर लिया है। उसने सिर्फ 'डीज़ल पराठा' का टाइटल दिया था...यहां ऐसा कोई पराठा नहीं बना था...हम सिर्फ खाद्य तेल इस्तेमाल करते हैं।"

Load More