यही वजह है खेल आपको रुला सकता है: ज़्वेरेव के फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में चोटिल होने पर शास्त्री
राफेल नडाल के खिलाफ फ्रेंच ओपन-2022 सेमीफाइनल में टखने की चोट के कारण दुनिया के नंबर 3 खिलाड़ी अलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव के रिटायर होने पर प्रतिक्रिया देते हुए रवि शास्त्री ने ट्वीट किया, "यही वजह है कि खेल आपको रुला सकता है...आप वापसी करेंगे ज़्वेरेव।" शास्त्री ने ज़्वेरेव के साथ नडाल की तस्वीर शेयर कर उनकी खेलभावना की तारीफ की है।