यात्रा सफल रही: भारत से लौटने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए उनकी भारत यात्रा सफल रही है। मुइज़्ज़ू ने कहा, "भगवान ने चाहा तो दोनों देशों के बीच मज़बूत संबंधों से मालदीववासियों की समृद्धि बढ़ेगी।" गौरतलब है कि वर्ष 2023 में राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज़्ज़ू की यह पहली भारत यात्रा थी।